मोहाली के जीरकपुर में हरियाणा रोडवेज बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना हुई है। यह घटना चंडीगढ़ बैरियर से पहले जीरकपुर फ्लाईओवर के ऊपर हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक व्यक्ति हाथ में तलवार लिए बस कर्मियों के साथ मारपीट कर रहा है।