मोहाली फेज एक पुलिस स्टेशन के एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा फेज एक मार्किट के प्रधान व अन्य दुकानदारों के खिलाफ इस्तेमाल की गई ग़लत शब्दावली और दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया गया। धरने को पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू और मेयर जीती सिद्धू ने भी संबोधित करते हुए फेज एक के थाना प्रभारी और एएसआई के खिलाफ करवाई की मांग करते हुए इन्हें हटाने की मांग की।