मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार को बेसमेंट की खोदाई के दौरान एक चार मंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मलबे में दबने से एक महिला की माैत हो गई है। वहीं कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य पूरी रात चलता रहा। सोहाना थाना पुलिस की टीम और आसपास के लोगों की मदद से सेना बचाव कार्य में जुटी है।