महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नयागांव नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा बैंड-बाजे के साथ श्रद्धा और उत्साह के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान जगह-जगह धार्मिक माहौल देखने को मिला। इस दौरान नगर परिषद प्रधान सुरेंद्र कोशिश बबल, मंडल प्रधान भूपेंद्र सिंह भुप्पी, सरबजीत सिंह स्वामी, पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार, पार्षद रवि बिष्ट मक्खन गुर्जर, अनिल कुमार, धर्मेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, संदीप कुमार जॉनी, सफाई कर्मचारियों के प्रधान नरेश कुमार गुर्जर आदि कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आयोजकों की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। महर्षि वाल्मीकि जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भाईचारे का संदेश दिया गया।