लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार शाम को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की लेकिन गुस्साए कैदियों ने पुलिस अधिकारियों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट आई जिसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।