फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी... लुधियाना के बाद जगरांव अदालत को भी करवाया खाली

बुधवार को लुधियाना कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इस धमकी का असर जगरांव तक देखने को मिला, जहां दोपहर बाद जगरांव अदालत परिसर को भी एहतियातन खाली करवा दिया गया।ॉ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर 1:55 बजे तक कोर्ट परिसर में वकील अपने-अपने मामलों में व्यस्त थे, लेकिन महज दो मिनट बाद अचानक हलचल शुरू हो गई। देखते ही देखते ठीक दो बजे तक पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ज्यूडिशियल विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमकी आई थी। धमकी सामने आते ही पूरे जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद पुलिस ने जगरांव अदालत खाली करवाने के लिए बार काउंसिल प्रधान सतिंदरपाल सिदू से संपर्क किया। इसके बाद प्रधान द्वारा वकीलों के व्हाट्सएप ग्रुप में तुरंत संदेश डालकर सभी अधिवक्ताओं को अपने-अपने चेंबर छोड़कर पार्किंग एरिया में जाने के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही वकील चेंबरों से बाहर आ गए और परिसर खाली करा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे अदालत परिसर की घेराबंदी कर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कोर्ट परिसर, पार्किंग एरिया, वकीलों के चेंबर और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस धमकी की गंभीरता से जांच कर रही है और अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें