लुधियाना के ताजपुर रोड की दशमेश डेयरी का शटर तोड़कर चोरों ने तीन मिनट के अंदर ही साढ़े 13 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। एक चोर अंदर पैसे लेने गया और तीन बाहर रेकी करते रहे। घटना का पता उस समय चला जब मालिक दुकान पर आया। शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए।