लुधियाना के एससीडी सरकारी कॉलेज में 1158 सहायक प्रोफेसर एवं लाइब्रेरियन फ्रंट के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा तथा अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो राज्यभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।