एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना के सब स्टेशन गांव ईसड़ू की मंडी में पिछले 15 दिनों से बारदाना न होने के कारण धान की खरीद और लिफ्टिंग नहीं हो पा रही। मंडी में अब किसानों के लिए फसल रखने तक की जगह नहीं है। परेशान किसानों ने मंगलवार को सड़क जाम कर सरकार और एफसीआई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।