फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार-2.0: बदमाशों में भगदड़, 400 जवानों का जिले में घेरा, 40 संग्दिध हिरासत में लिए

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 02:57 PM IST

लुधियाना ग्रामीण जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत जबरदस्त हमला बोल दिया है। जिलेभर में कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती कर दी गई है। इस ऑपरेशन ने जिले में अपराधियों की नींद उड़ा दी है और बदमाशों में हड़कंप मच गया है। इस हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन की कमान खुद एसएसपी लुधियाना ग्रामीण डॉ. अंकुर गुप्ता संभाल रहे हैं। उनके साथ एसपी (डी), एसपी (हेडक्वार्टर), डीएसपी जगरांव, डीएसपी ढाका और डीएसपी रायकोट समेत तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। ऑपरेशन में कुल 9 एसएचओ, 9 चौकी इंचार्ज और सीआईए टीमों को पूरी तरह एक्टिव मोड में उतार दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें