जगरांव में रानी झांसी चौक के नजदीक बब्बे वाली गली में बाइक सवार लुटेरों ने पैदल आ रही एक लड़की के हाथों से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित लड़की के पिता जयवीर ने बताया कि उसकी 10 साल की बेटी व अन्य बच्चे अपने मामा के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही बच्चे घर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने बच्चों को रोक लिया और उन से पूछने लगे कि आप के मम्मी पापा कहां हैं। बच्चों ने बताया कि वह पीछे आ रहे हैं। इसके बाद लुटेरों ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी बाइक आगे ले जाकर वापस मोड़ ली और बच्ची को डरा धमका कर उनके हाथों से मोबाइल व रुपये छीन कर मौके से फरार हो गए।