पंजाब के लुधियाना सिविल अस्पताल में चूहों का खूब आतंक है। सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड यूनिट (एमसीएच) चूहों की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है। मदर एंड चाइल्ड यूनिट वह वार्ड है जहां नवजात शिशु और उनकी माताएं भर्ती हैं। दरअसल मदर एंड चाइल्ड यूनिट में उछल कूद करते चूहों की एक वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो ने सेहत विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से जारी पेस्ट कंट्रोल के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो वार्ड में भर्ती किसी मरीज के तीमारदार ने बनाई है।