फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस ने नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने शुभम कुमार निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस जिला खन्ना के एसपी डी पवन जीत ने बताया कि डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा व एसएचओ दोराहा आकाश दत्त व सीआई इचार्ज हरदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ दोराहा जीटी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। लुधियाना की तरफ से एक गाड़ी आई पुलिस को शक हुआ जब उस गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो गाड़ी चालक शुभम कुमार के कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया। कुछ दिन पहले शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान कश्मीर गिरी को 80 ग्राम हेरोइन सहित उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें