जगरांव नगर काउंसिल चुनावों को लेकर कांग्रेस ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने 23 वार्डों में से 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 12 की टिकट फिलहाल होल्ड कर दी गई है। जानकारी के अनुसार नगर काउंसिल चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 मई से 16 मई तक चलेगी, जबकि मतदान 26 मई को होगा। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब अकाली-भाजपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी भी जल्द अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं। कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची वार्ड नंबर 1 — गुरप्रीत कौर वार्ड नंबर 2 — अवतार सिंह विर्क वार्ड नंबर 3 — राजिंदर कौर वार्ड नंबर 4 — बलबीर सिंह वार्ड नंबर 5 — सरोज रानी वार्ड नंबर 6 — जरनैल सिंह वार्ड नंबर 7 — मनजीत कौर वार्ड नंबर 8 — विक्की सिंह वार्ड नंबर 10 — बहादर सिंह योद्धा वार्ड नंबर 11 — विक्रम जस्सी वार्ड नंबर 13 — अनीता रानी वार्ड नंबर 14 — सुखचैन सिंह धालीवाल वार्ड नंबर 15 — गगन सभरवाल वार्ड नंबर 16 — रविंदरपाल सिंह वार्ड नंबर 17 — सुधा रानी वार्ड नंबर 18 — परमजीत सिंह लधर वार्ड नंबर 19 — करमजीत कौर वार्ड नंबर 20 — जतिंदरपाल वार्ड नंबर 21 — कविता रानी वार्ड नंबर 22 — वरिंदर सिंह कलेर वार्ड नंबर 23 — गुरमिंदर कौर सिविया राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने इस बार कई वार्डों में नए चेहरों और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं दो टिकट होल्ड होने से साफ है कि पार्टी अभी भी कुछ वार्डों में अंदरूनी समीकरण साधने में जुटी हुई है।