फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला युवक काबू, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

जगरांव के तहसील रोड पर एसएसपी दफ्तर के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला का एटीएम बदलकर भागने की कोशिश कर रहे एक नौसरबाज युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम एक महिला तहसील रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने आई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक भी एटीएम में घुस गया। जब महिला को पैसे निकालने में दिक्कत आई तो उसने युवक को अपना एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने के लिए कहा। मौका पाकर युवक ने बड़ी चालाकी से महिला से एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया और पैसे निकालने का नाटक करने लगा। उसने महिला से कहा कि मशीन से पैसे नहीं निकल रहे हैं और इसी दौरान उसने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया और अगले दिन पैसे निकालने की बात कह दी। जैसे ही युवक वहां से बाइक पर बैठकर भागने लगा तो महिला को शक हो गया और उसने शोर मचा दिया कि यह उसका एटीएम कार्ड नहीं है। शोर सुनते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। महिला से पूरी बात पता चलने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से करीब 100 एटीएम कार्ड और 15 से 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस युवक और उसकी बाइक को पूछताछ के लिए चौकी बस स्टैंड ले गई। इस संबंध में बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इससे पहले कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें