फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लाहौर), सेक्टर-8सी में शनिवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें