फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी की पत्नी बोली-कोई नोटिस नहीं दिया

पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत खन्ना के करतार नगर में पुलिस और नगर काउंसिल की टीम ने एक नशा तस्कर का घर तोड़ा। एसएसपी खन्ना डा. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि विक्की नाम के नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई है। यह पहले मीट मार्केट में रहता था और नशे के पैसों से ही यहां इसने घर बनाया था। एसएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी और नशा तस्करों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि यह लोग नशा बेचते थे और मीट मार्केट एरिया को छोड़कर अब करतार नगर एरिया में आ गए हैं। लेकिन सरकार नशे के खिलाफ तत्पर है और किसी को भी नहीं बख्शा जाए। घर की मालकिन शालू ने बताया कि वह पहले मीट मार्केट में रहती थी लेकिन वहां नशे की समस्या ज्यादा होने की वजह से करतार नगर में शिफ्ट हो गए हैं। उसका पति नशा करता जरूर है लेकिन वह नशा बेचता नहीं है। शालू ने आरोप लगाया कि उसे कोई भी नोटिस नहीं दिया गया था। यह कार्रवाई गलत हुई है। शालू देवी ने कहा कि हमने नशा बेच कर मिले पैसों से ये मकान नहीं बनाया है। हमारे मकान का नक्शा पास नहीं है। हमने एक व्यक्ति को 13 हजार रुपये नक्शा पास करवाने के लिए दिए थे वह हमें धोखा दे गया। नगर काउंसिल द्वारा नोटिस दिए जाने के सवाल पर शालू देवी ने कहा कि हमें किसी तरह का कोई भी नोटिस नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें