गिल रोड स्थित साइकिल पार्ट्स की एक फैक्टरी में शनिवार की रात को उस समय अफरा तफरी मच गई जब फैक्टरी में बाॅयलर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग अपनी फैक्टरियों से बाहर निकल आए। जिस फैक्टरी में धमाका हुआ वहां पर काम करने वाले कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। उन्होंने साथियों को बाहर निकाला तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया था। लोगों ने फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां वहां पहुंचीं। जिन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। मृतक की पहचान रजत (60) के रुप में की जा रही है। जांच की जा रही है कि बायलर कैसे फटा, सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।