लुधियाना में डुगरी रोड पर बारात में जा रही महिलाओं से हुई टक्कर का विरोध करने पर भड़के कार सवार आरोपियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दूल्हे पर कृपान से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान जब बारातियों के साथ गए कैमरामैन ने सारी वारदात को कैद करना चाहा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।