फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार में दूसरे कैबिनेट मंत्री की छुट्टी, 10 महीने में पंजाब के एक और मंत्री का इस्तीफा

Sat, 07 Jan 2023 06:11 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पंजाब में 10 महीने में ही आम आदमी पार्टी की सरकार में दूसरे कैबिनेट मंत्री की छुट्टी हो गई है...मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा. आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसके चलते उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ना पड़ा है. सूत्रों की मानें तो पंजाब सरकार की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है. कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है, फौजा सिंह के इस्तीफे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार में नए चेहरों को मंत्री बनने का मौका दे सकती है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें