फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के कबीर नगर में बवाल, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग के आरोप से फैली दहशत

जालंधर के कबीर नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में जमकर हंगामा, ईंट-पत्थरबाजी और हाथापाई हुई। वहीं एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चलाने और घर के बाहर खड़ी कार (PB08 BT 5087) को बुरी तरह तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली नंबर 6 में रहने वाले दोनों परिवारों के बीच 13 मई को भी विवाद हुआ था। बुधवार रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते बहस हिंसक झड़प में बदल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की।एक महिला ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धमकियां देने के भी आरोप लगाए। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी नॉर्थ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस फिलहाल फायरिंग के दावों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें