फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम हेरोइन, अवैध पिस्टल और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामामंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और बिना नंबर की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया गया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गांधी नगर टी-पॉइंट के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी जेब से एक पारदर्शी लिफाफा निकालकर जमीन पर फेंकने के बाद भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रवि निवासी जिला तरनतारन के रूप में हुई। उसके द्वारा फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद थाना रामामंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए, जिसके आधार पर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अजय को मामले में नामजद किया गया है। तफ्तीश के दौरान आरोपी रविंदर सिंह की निशानदेही पर एक बिना मार्का पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की गई। इसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गईं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जांच के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें