फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के भुलत्थ में चोर की छित्तर परेड

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Feb 2026 03:06 PM IST

सब-डिवीजन भुलत्थ के कस्बा नडाला के वार्ड नं.11 की हिम्मत सिंह कॉलोनी में अलसुबह दीवार फांदकर चोरी की नियत से घुसे चोर को किसान ने पकड़ लिया और उसकी खूब छित्तर परेड की। फिर उसे बरामदे में लकड़ी के पोल से बांध दिया। जिसे बाद में नडाला पुलिस के हवाले कर दिया है। किसान बाबा बलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी हवेली में सो रहा था कि इसी दौरान चोरी का आदी बिट्टू नाम का एक आदमी दीवार फांदकर हवेली में घुस गया और चारा कुतरने वाली मशीन के ऊपर लगी मोटर के नट खोलने लगा। उसने बताया कि वह पास में ही बिस्तर पर लेटा हुआ यह पूरा वाकया देख रहा था। बलविंदर ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पहले चोर की खूब छित्तर परेड की फिर बरामदे में एक लकड़ी के खंभे से बांध दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि पहले भी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जो इसी आदमी का काम था। बाबा बलविंदर सिंह ने यह भी बताया कि यही व्यक्ति 21 फरवरी की शाम को उसके पास आया और बोला, "बाबा, बहुत चोरियां हो रही हैं, हवेली का ध्यान रखना, और आज खुद ही चोरी करते हुए पकड़ा गया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें