फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दिनदहाड़े चोरी, घर का गेट खोलकर सिलेंडर ले उड़ा एक्टिवा सवार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 05:34 PM IST

जालंधर के फुटबॉल चौक के पास स्थित न्यू विजय नगर इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक एक्टिवा सवार युवक घर का गेट खोलकर अंदर घुसा और सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित महिला शमा ने बताया कि घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। घर के सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर घर में दाखिल हुआ और सिलेंडर उठाकर मौके से फरार हो गया। जब परिवार ने सिलेंडर गायब देखा तो सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें आरोपी की करतूत सामने आई। महिला के अनुसार आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा पर आया था, जिस पर “कर्मा वाली गाड़ी” लिखा हुआ था। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें