फगवाड़ा सिटी पुलिस ने बुधवार देर रात बैलों से लदी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने इन दोनों के अलावा तीन और लोगों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है। महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर की पहचान बिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह, निवासी जखेपाल रोड, धर्मगढ़, जिला संगरूर और उसके बगल में बैठे व्यक्ति की पहचान निंदरपाल उर्फ काकू, पुत्र रघबीर सिंह, निवासी सब्जी मंडी, संगरूर के रूप में हुई है। उक्त दोनों व्यक्ति बैलों को ले जाने के बारे में कोई वैध कानूनी दस्तावेज नहीं दिखा सके। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अवतार सिंह तारी तथा सोनू सिंह पुत्र अवतार सिंह तारी निवासी गांव शौले पत्ती थाना लाडोवाल जिला लुधियाना के अलावा मंगा मसीह पुत्र प्रेम मसीह निवासी गुरदासपुर के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक टाटा 407 गाड़ी भी कब्जे में ली है जिसमें 7 गाय बहुत बेरहमी से लाद रखी थी। लेकिन टाटा 407 का ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया है।