फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले जालंधर में पुलिस का फ्लैग मार्च, पुलिस कमिश्नर ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जालंधर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डीसीपी हेडक्वार्टर परमिंदर सिंह समेत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य सड़कों और महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों को 15 अगस्त के मद्देनजर सख्त निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। शहर में लगातार पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें