फगवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के नजदीक रेलवे लाइनों के निकट कूड़े के ढेर से रेलवे पुलिस ने एक नवजात शिशु और उसकी मां को गंभीर अवस्था में बरामद किया। दोनों जच्चा-बच्चा को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल महिला कुछ भी बताने की हालत में नहीं है जबकि बच्ची की देखभाल फगवाड़ा सिविल अस्पताल का स्टाफ कर रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला किसी दूसरे राज्य की दिखाई दे रही है। वह कुछ भी बता नहीं रही है और मानसिक तौर पर मंदबुद्धि दिखाई दे रही है।