फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पिकअप गाड़ी की डीजल टंकी वेल्ड करते समय जोरदार धमाका, कारीगर की मौत

जालंधर ग्रामीण के लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित एक वर्कशाप में महिंद्रा पिकअप गाड़ी की डीजल टंकी वेल्ड करते समय जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि वेल्डिंग कर रहा कारीगर आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जसवंत सिंह वर्कशाप में खड़ी महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक टंकी में विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें