फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में अवैध हुक्का फ्लेवर और ई-सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Mon, 18 May 2026 04:10 PM IST

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में अवैध तरीके से हुक्का फ्लेवर और ई-सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने मोता सिंह मार्केट स्थित “3G Hut” नामक दुकान पर रेड कर भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर और ई-सिगरेट बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीता राम चौधरी के रूप में हुई है, जो बिना लाइसेंस और बिना अनुमति विभिन्न ब्रांडों के हुक्का फ्लेवर बेच रहा था। पुलिस ने मौके से कई विदेशी फ्लेवर के पैकेट और 7 डिस्पोजेबल ई-सिगरेट डिवाइस जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक विनय बख्शी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने साफ किया है कि युवाओं को नशे और तंबाकू उत्पादों से बचाने के लिए ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें