फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस ने 24.48 लाख रुपये की अवैध संपत्तियां की फ्रीज

पंजाब सरकार की 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24,48,032 रुपये मूल्य की कथित अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों तथा एडीसीपी-2 राकेश कुमार यादव और एसीपी कैंट कुलविंदर सिंह की निगरानी में थाना सदर जालंधर पुलिस द्वारा की गई। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2026 को दर्ज (धारा 21(C), 29 और 61, NDPS एक्ट केस से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने 1 किलो 883 ग्राम हेरोइन बरामद कर कुलविंदर सिंह निवासी गांव सैदूपुर (नकोदर) और जगदेव सिंह निवासी धर्मे दीआं चन्ना, महितपुर को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की वित्तीय जांच की, जिसमें सामने आया कि उन्होंने नशा तस्करी से अर्जित धन से संपत्तियां बनाई हैं। इसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया। फ्रीज की गई संपत्तियों में कुलविंदर सिंह के नाम एचडीएफसी बैंक खाते में 52,532 रुपये तथा जगदेव सिंह की पत्नी मनजीत कौर के नाम महितपुर स्थित एक रिहायशी मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 23,95,500 रुपये है, शामिल हैं। दोनों संपत्तियों का कुल मूल्य 24,48,032 रुपए बताया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कानून के तहत सख्त शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें