जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर इलाके में बाइबिल की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला घर में बाइबिल पढ़ रही थी, तभी उसके पति ने गुस्से में आकर बाइबिल छीनकर उसके पन्ने फाड़ दिए और कथित तौर पर धार्मिक टिप्पणी भी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी की मंशा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की थी या नहीं। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा हुआ है।