कासो ऑपरेशन के तहत जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान की अगुवाई एडीसीपी आकर्षि जैन (ADCP-1) और एसीपी नार्थ द्वारा की गई। चेकिंग के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्रियों के सामान और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और आम लोगों से सहयोग की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि को समय रहते रोकना है।