फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईपीएस अधिकारी बन 31.50 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 07:55 PM IST

जालंधर देहात पुलिस ने पुलिस विभाग में डीएसपी, इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 31.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी आईपीएस अधिकारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अनमोल रतन और उसकी पत्नी मनदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों को टेक्निकल सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी शाहकोट सरवण सिंह बल और थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को रवीन कौर निवासी गांव बाउपुर बेट, शाहकोट की शिकायत पर थाना शाहकोट में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी अनमोल रतन ने खुद को आईपीएम अधिकारी बताकर रवीन कौर को डीएसपी, उसकी भतीजी संदीप कौर को इंस्पेक्टर और भाई हरदीप सिंह को हेड कांस्टेबल भर्ती कराने का झांसा देकर 31.50 लाख रुपये ठग लिए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें