फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में मोबाइल शॉप के बाहर फायरिंग, एक हमलवार गिरफ्तार

जालंधर शहर के बस्ती नौ इलाके में स्थित मशहूर चावला मोबाइल शॉप के बाहर उस समय दहशत फैल गई जब दो युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। यह वारदात शनिवर को पेश आई। गोलियां चलने से दुकान का शीशा टूट गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक मोबाइल शॉप के मालिक को रंगदारी की धमकी मिली थी जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर आए थे। फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। यह वारदात थाना भार्गव कैंप क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं, हमलावरों की बाइक वारदात के बाद घटनास्थल पर ही छूट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें