फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाह पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी

Nivedita Updated Sat, 21 Mar 2026 12:49 PM IST

ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शाही जामा मस्जिद, गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह ग्राउंड में अमन-शांति की दुआ की गई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी विशेष तौर पर पहुंचे और मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। चन्नी ने मुस्लिम भाइयों के साथ बैठकर नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन, शांति और समृद्धि की दुआ की। ईदगाह में नमाज के बाद उन्होंने सभी को रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अकाली दल के हलका इंचार्ज इकबाल सिंह ढिंडसा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मुस्लिम समुदाय से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सांसद चन्नी ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी सांझी संस्कृति और आपसी भाईचारा है, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार प्रेम, एकता और इंसानियत का संदेश देता है। सुशील रिंकू ने सभी प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए सुख-शांति और तरक्की की कामना की। मुस्लिम संगठन पंजाब के पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने सभी का आभार जताया और गले मिलकर ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को त्यौहार मिल मनाने चाहिए जिससे खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें