प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के न्यू जवाहर नगर स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अमित बजाज के घर छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। सीए पंजाब के सत्तारूढ़ नेताओं के काफी निकट माना जाता है।