भारत अमेरिका ट्रेड डील में शामिल किसानी मुद्दों को लेकर मंगलवार को जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। पंजाब प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान विधायक परगट सिंह, विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर शहरी प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य ने कहा कि पंजाब के किसानों के साथ केंद्र और पंजाब सरकार का बर्ताव ठीक नहीं। अगर अमेरिका-भारत ड्रेड डील हुई तो किसानों को बड़ा नुक्सान उठाना पड़ेगा। नेताओं ने कहा कि अमेरिका-इसरायल की गुंडागर्दी, विदेश नीति पर सवालिया निशान है। प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान पर हमले का जिक्र नहीं कर रहे।