फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Sat, 13 Jun 2026 09:18 AM IST

जालंधर देहात की थाना फिल्लौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अब्दुल गनी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 में आरोपी ने अपने भाई लियाकत अली के साथ मिलकर एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसका भाई पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि अब्दुल गनी लगातार अपना ठिकाना और हुलिया बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। अदालत में पेश न होने पर उसे 22 जनवरी 2026 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। थाना फिल्लौर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और अदालत से पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित लिंक का पता लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें