फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या

जालंधर वेस्ट में शुक्रवार देर शाम मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के चचेरे भाई 17 वर्षीय विकास की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव काे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, विकास निवासी बस्ती दानिशमंदा का अपनी गली में कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर तीन हमलावर तेजधार हथियार लेकर आए और विकास पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने धारदार चाकू उसकी छाती में घोंप दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत विकास को निजी अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर लोगों ने जानकारी हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि विकास उनके ताया का बेटा था। उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें