जालंधर के बस्ती गुजां इलाके के बिदा चौक के पास बुधवार को करीब 40 लोगों ने एक मकान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले दोनों गुटों के युवकों ने मिलकर पतंग उड़ाई थी। देर रात शराब पीने के दौरान एक गुट के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक के पिता को गाली देनी शुरू कर दी। पीड़ित आनंद ने बताया कि पहले ही युवकों को शोर न मचाने की हिदायत दी गई थी, ताकि कोई विवाद न हो, लेकिन शराब के नशे में बात बढ़ती चली गई।