फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर तहसील की पार्किंग में फायरिंग, युवक की मौत

अबोहर तहसील परिसर की पार्किंग में वीरवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आकाश उर्फ गोलू नामक युवक की मौत हो गई। गोली की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत तहसील परिसर पहुंचा और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार आकाश अपने दो साथियों के साथ अदालत में पेशी पर आया था। इसी दौरान दो हमलावरों ने उस पर अचानक गोलियां बरसा दीं। बताया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग हुई और आकाश को तीन से चार गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपी डी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें