पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "गुजरात में पिछले 30 साल से एक ही पार्टी की सरकार चल रही है। आपने बदलने की कोशिश की लेकिन जिसको आपने विकल्प में रखा वो भी उनके साथ मिल गए... यह किसानों का क्षेत्र है, यहां पानी की समस्या है। कहा गया था कि नर्मदा नदी का पानी हर क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा लेकिन नहीं पहुंचाया गया... आज से 4 साल पहले जब हम (पंजाब में) सरकार में आए, तब 21 या 22% नदियों का पानी पंजाब के खेतों में जाता था। 4 साल में हमने उसे बढ़ाकर 78% कर दिया है। ये दिखाता है कि अगर नीयत साफ हो तो काम हो सकता है... गुजरात में कोई विपक्ष नहीं है, कांग्रेस और भाजपा दोनों मिले हुए हैं..."