फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में स्कार्पियो की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, मामला दर्ज

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में कोट इसे खां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक स्कार्पियो की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजत विज के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीरा के कच्चा मंसूरदेवा रोड निवासी राजेश कुमार विज (61) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात करीब 11 बजे उनका बेटा रजत अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कोट इसे खां रोड स्थित अपनी हवेली की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह कोट इसे खां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो स्कार्पियो ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में रजत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें