फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया से 19 वर्षीय नौजवान की मौत

ममदोट (फिरोजपुर) के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया बीमारी से 19 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई है। जबकि छह लोग पीलिया बीमारी से ग्रस्त हैं। कुछ दिनों पूर्व गांव में दूषित पीने वाले पानी से गांव में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया फैल गया था। उल्लेखनीय है कि गांव में पीलिया बीमारी से अब तक दो लोगों की जानें जा चुकी हैं। कश्मीर सिंह वासी गांव हजारा सिंह वाला ने बताया कि उसके बेटे अर्शदीप सिंह (19) को दूषित पानी से पीलिया हो गया था। उसे इलाज के लिए फिरोजपुर अस्पताल में दाखिल किया गया। यहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। बुधवार अर्शदीप की मौत हो गई है। गांव में पीलिया बीमारी के बहुत मामले हैं। ये सब कुछ पीने वाले दूषित पानी से हो रहा है। इससे पूर्व पीलिया बीमारी से एक बच्ची की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की मांग है कि सेहत विभाग गांव में दोबारा से मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों और बड़ों का चेकअप करें। गांव के नलों में अभी भी दूषित पानी आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें