फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 06 Aug 2025 02:55 PM IST

मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड स्थित गुरदित्ती वाली नहर के नजदीक एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक 20 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि वरिंदर सिंह (20) निवासी सोबा सेठा मुक्तसर (मौजूदा पता मल्लांवाला) सुबह मुक्तसर किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर सवार होकर अपनी नानी के साथ जीरा की तरफ बस अड्डे जा रहा था। यहां से मुक्तसर की बस पकड़नी थी। रास्ते में गुरदित्ती वाली नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर पड़े। वरिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नानी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें