फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ का त्योहार

देशभर में करवा चौथ का त्योहार महिलाओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मोगा में भी महिलाओं ने एकत्रित होकर करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को उपहार देकर सम्मानित किया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। मोगा के महिला किटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तंबोला खेलकर खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही गीत-संगीत के कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखा। महिलाओं ने कहा कि करवा चौथ उनके लिए आस्था, प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का विशेष त्योहार है। इस तरह के सामूहिक आयोजनों से महिलाओं को एक-दूसरे के साथ समय बिताने और खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें