फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में ऑनर किलिंग, ढाई महीने पहले लव मैरिज करने वाली युवती की मिली लाश

Nivedita Updated Tue, 21 Jul 2026 01:56 PM IST

फरीदकोट में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर ने करीब ढाई महीने पहले अपने ही गांव के युवक जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। अब महकप्रीत की लाश कोटकपूरा के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से सटे खेतों में बरामद हुई। पुलिस प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, महकप्रीत कौर ने 4 मई को परिवार की इच्छा के विरुद्ध जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बठिंडा के गांव भगता भाई का में रह रहे थे। सोमवार शाम दोनों मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में महकप्रीत के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। जगदीप सिंह मौके से भाग निकला, जबकि महकप्रीत को पकड़ लिया गया।  आरोप है कि तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार, डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल, थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया। इस मामले में डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के परिजन प्रेम विवाह से नाराज थे। इसी कारण वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें