फिरोजपुर के विधानसभा क्षेत्र जीरा में बाढ़ प्रभावित गांवों में से जिसका खेत उसकी रेत योजना के तहत किसान अपने खेतों में से रेत उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि यह योजना बहुत ही बढ़िया है, लेकिन समय सीमा बढ़ानी चाहिए। ताकि किसान अपने खेतों में से रेत आसानी से उठा सके। इस रेत से जो कमाई होगी वह अपने खेतों को दोबारा से फसल लगाने लायक बन सकेंगे।