फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: चलते ऑटो को निकल गया पहिया, चालक सहित पांच घायल

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 07:42 PM IST

फगवाड़ा शुगर मिल चौक के पास हाईवे पर एक ऑटो का अचानक आगे के पहिए का हब टूट गया जिसके कारण ऑटो सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक समेत ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक सोनू ने बताया कि वह सिविल अस्पताल मोड़ से सवारियां लेकर जा रहा था। जैसे ही ऑटो शुगर मिल चौक के नजदीक पहुंचा अचानक ऑटो की हब टूट गई जिससे ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया और उसके समय समेत ऑटो में बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस संबंध में सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि उनके पास पांच घायल मरीज लाए गए थे जिनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें