फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय के दो रेलकर्मी रिश्वत लेने के आरोप में काबू

सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए दो रेलकर्मियों को काबू किया है। उक्त रिश्वत किसी रेलकर्मी को चार्जशीट से बहाल कराने की एवज में ले रहे थे। पकड़े गए दोनों मुलाजिम रेलवे की एक यूनियन से संबंधित है। सूत्रों के मुताबिक रेलकर्मी पवन कुमार को संबंधित विभाग के अधिकारी ने लगभग तीन चार्जशीट दी हुई थी। अब उसकी तरक्की का समय भी नजदीक था। जब तक चार्जशीट से बहाल नहीं होता तब तक उसकी तरक्की नहीं होनी थी। उसने रेलवे की एक यूनियन के दो मेंबरों से बातचीत की। उक्त मेंबरों ने चार्जशीट से बहाल कराने की एवज में दो लाख रुपये की मांग की। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पहली किश्त देने से पूर्व ही सीबीआई से शिकायत कर दी। वीरवार रात्रि किसी गेस्ट हाउस में पवन ने उक्त यूनियन के दोनों मेंबरों को पचास हजार रुपये दिए तो उसी समय सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ा गया एक रेलकर्मी इलेक्ट्रिकल और दूसरा मैकेनिकल का बताया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि उक्त दोनों मेंबरों ने किसी अधिकारी के नाम पर रिश्वत ली थी। सीबीआई ने उक्त अधिकारी से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी ने उक्त मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। सीबीआई उक्त दोनों रेलकर्मियों को पकड़कर अपने साथ ले गईं हैं। इलेक्ट्रिकल विभाग से संबंधित रेलकर्मी की पहले भी कई शिकायतें आ रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें